मंत्री विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर उठाया बहुत बड़ा सवाल, कह दी वो बात कि राहुल गांधी का चढ़ जाएगा पारा

Edited By Desh Raj, Updated: 18 Jun, 2026 04:14 PM

kailash vijayvargiya has raised a major question regarding rahul gandhi

मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उनके बयानों और राजनीतिक समझ पर सवाल उठाए है, विजयवर्गीय के मुताबिक राहुल गांधी लगातार देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले...

इंदौर ( सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उनके बयानों और राजनीतिक समझ पर सवाल उठाए है, विजयवर्गीय के मुताबिक राहुल गांधी लगातार देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले बयान देते हैं, जबकि वर्तमान में विश्व राजनीति में भारत का सम्मान और प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, उन्होंने टीएमसी नेता अभिषेक बेनर्जी के जबलपुर हाईकोर्ट द्वारा गिरफ्तारी पर रोक हटाने पर भी टिप्पणी की है।

राहुल गांधी में समझ की कमी-कैलाश

इंदौर में मीडिया से चर्चा करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्थिति मजबूत हुई है और दुनिया के बड़े देश भारत को गंभीरता से सुन रहे हैं। विजयवर्गीय ने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का कद बढ़ा है, लेकिन राहुल गांधी इस उपलब्धि को स्वीकार करने के बजाय देश की आलोचना करने में लगे रहते हैं। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी को अभी राजनीतिक और मानसिक परिपक्वता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देशहित से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष को जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करना चाहिए।

 विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए जा रहे कुछ बयानों और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री को भाजपा गंभीरता से ले रही है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि किसी ने देश, प्रधानमंत्री या भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की है तो उसे जनता के सामने जवाब देना होगा। विजयवर्गीय ने कहा कि संबंधित लोगों को अपने बयान पर स्पष्टीकरण देना पड़ेगा या फिर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी।

वहीं टीएमसी नेता अभिषेक बेनर्जी द्वारा विजयवर्गीय के बेटे पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय को गुंडा कहे जाने के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट में दायर याचिका पर न्यायालय द्वारा बनर्जी की गिरफ्तारी से रोक हटाने को लेकर कहा कि अब बनर्जी या तो माफी मांगेंगे या उन्हें सजा होगी। विजयवर्गीय के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!