बहन की मौत भी न रोक सकी पूर्व मंत्री का सत्याग्रह, पदयात्रा में ही किया शोकसभा का आयोजन

Edited By meena, Updated: 06 Sep, 2020 12:56 PM

satyagraha of former minister could not stop sister s death too

कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे और वर्तमान लहार विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने अंचल में रेत के अवैध उत्खनन को लेकर अपनी पदयात्रा शुरू की हुई है। इसी बीच उन्हें बड़ा सदमा लगा है। उनकी छोटी बहन विमला जादौन का हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। लेकिन इसके...

भिण्ड(योगेंद्र सिंह): कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे और वर्तमान लहार विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने अंचल में रेत के अवैध उत्खनन को लेकर अपनी पदयात्रा शुरू की हुई है। इसी बीच उन्हें बड़ा सदमा लगा है। उनकी छोटी बहन विमला जादौन का हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। लेकिन इसके बावजूद भी उनके द्वारा निकाली जाने वाली पदयात्रा रोकी नहीं गई। डॉ सिंह के सुपुत्र डॉ अमित प्रताप सिंह पदयात्रा से सीधा ग्वालियर रवाना हुए। डॉ गोविंद सिंह के साथ चलने वाले साथियों ने यात्रा के बीच में ही शोक सभा का आयोजन किया और इसके बाद पदयात्रा आगे की ओर रवाना हुई।

PunjabKesari

आपको बता दें कि अंचल में रेत के अवैध उत्खनन को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री 69 वर्षीय डॉ. गोविंद सिंह ने पैदल पद यात्रा आरंभ की है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपचुनाव से पहले इस पद यात्रा को लेकर भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है। जबकि डॉ. सिंह का कहना है कि उनकी यह यात्रा जन जागरण के लिए है। यह न तो धार्मिक है और न ही राजनैतिक। मैं तो सिर्फ मातृभूमि का कर्ज चुका रहा हूं।
 
PunjabKesari
कांग्रेस नेता की पदयात्रा में पूर्व विधायक हेमंत कटारे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, मेहगांव से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए दावेदारी कर रहे नाथूराम चुरारिया, सुरेश सिंह राजपूत, राहुल भदौरिया, इंद्रभान सिंह बघेडी, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया उर्फ पिंकी,मनोज दैपुरिया, शेखर शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य मान सिंह कुशवाह, डॉ. वीरेंद्र सिंह भदौरिया, वीरेंद्र डी शर्मा, संदीप गोपाल मिश्रा, उदयप्रताप सिंह सेंगर, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, रणवीर सिंह भदौरिया, खिजर मोहम्मद कुर्रेशी, बृजेंद्र सिंह कुशवाह, डॉ. अमित प्रताप सिंह मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!