Edited By meena, Updated: 24 Feb, 2026 09:05 PM

राजधानी भोपाल में कथित तौर पर हाई-प्रोफाइल रैकेट से जुड़े एक मामले का खुलासा हुआ है। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की एक ब्यूटिशियन और उसकी सहेली ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज...
भोपाल : राजधानी भोपाल में कथित तौर पर हाई-प्रोफाइल रैकेट से जुड़े एक मामले का खुलासा हुआ है। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की एक ब्यूटिशियन और उसकी सहेली ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने भोपाल से दो बहनों अमरीन और आफरीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मानव तस्करी, दुष्कर्म और दबाव से जुड़े गंभीर आरोप सामने आए हैं।
इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुई पहचान
दोनों पीड़िताओं (21 और 32 वर्ष) की आपसी पहचान इंस्टाग्राम चैट के माध्यम से हुई थी। रविवार (22 फरवरी) रात को वे बाग सेवनिया थाने पहुंचीं और अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सोमवार (23 फरवरी) को अमरीन, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया। बिलाल, चानू और यासिर नामक अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
लग्जरी लाइफस्टाइल और संदिग्ध गतिविधियों का आरोप
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बहनें कथित रूप से पहले आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को घरेलू काम के बहाने अपने संपर्क में लाती थीं। बाद में उन्हें हाई-प्रोफाइल पार्टियों में ले जाने और अमीर युवकों से मिलवाने के आरोप हैं। पीड़िताओं ने बयान में दावा किया कि उन्हें शराब और ड्रग्स लेने के लिए भी दबाव बनाया जाता था।
जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मोबाइल से कई संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप और युवतियों की तस्वीरें मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो कई महिलाएं बुर्का पहनकर फ्लैट में आती थीं, फ्लाइट के बाहर युवकों की लाइनें लगी रहती थी। वहीं दोनों बहनें आमतौर पर जींस ही पहनती थी।
अमरीन ने भाई से कराया रेप
पेशे से ब्यूटीशियन पीड़िता ने अपनी रूम पार्टनर अमरीन पर साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। उसने कहा कि अमरीन का एक दोस्त उसे अपनी बहन के घर ले गया, जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर पहली बार रेप किया गया। इसके बाद अमरीन उसे अपने परिजनों से मिलाने गांधी नगर स्थित अब्बास नगर ले गई। यहां अमरीन के भाई बिलाल ने चाय में नशा मिलाकर उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं अमरीन निजी काम के बहाने पीड़िता को अहमदाबाद ले गई, जहां यासिर नामक युवक ने उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता का आरोप है कि अमरीन के करीबी चंदन यादव ने भी उसके साथ रेप किया।
धर्मपरिवर्तन का बनाया दवाब
पीड़िता के मुताबिक चंदन ने उस पर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाया। चंदन ने कहा कि मैंने इस्लाम कबूल कर लिया है। तुम भी मुस्लिम बन जाओ। तुम्हारी शादी अच्छी जगह कराऊंगा। पीड़िता के मुताबिक, वह भी चंदन की बातों में आकर मैं मुस्लिम बन गई। इसके बाद अमरीन ने उसे बुर्का पहनने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया।
अलग-अलग शहरों में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप
शिकायत के अनुसार पीड़िताओं को गुजरात और मुंबई तक ले जाया गया, जहां उनके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे धमकाकर धर्म परिवर्तन के लिए भी कहा गया। पुलिस ने इन सभी आरोपों को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
10 हजार रुपए महीना देती थी आरोपी बहनें
ब्यूटिशियन पीड़िता के मुताबिक, उन्हें 10 हजार रुपए महीना में घरेलू काम करने होते थे। खाना, घूमना और पबिंग-क्लबिंग फ्री में करने को मिलता था।
धमकी और दबाव की बात
पीड़िताओं का कहना है कि जब उन्होंने काम छोड़ने की कोशिश की तो उन्हें बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की बहुआयामी जांच की जा रही है, जिसमें साइबर, वित्तीय और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की भी पड़ताल शामिल है।
पुलिस का बयान
भोपाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एक आरोपी गिरफ्तार है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।