विजयादशमी पर सिंधिया ने पारंपरिक वेशभूषा में गोरखी में की पूजा अर्चना, जनता के लिए मांगी सुख समृद्धि

Edited By meena, Updated: 02 Oct, 2025 05:03 PM

scindia performed puja in gorakhi in traditional attire

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दशहरे के मौके पर गुरुवार को गोरखी स्थिति देवघर में दशहरे के मौके पर पूजा अर्चना की...

ग्वालियर (अंकुर जैन) : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दशहरे के मौके पर गुरुवार को गोरखी स्थिति देवघर में दशहरे के मौके पर पूजा अर्चना की। उनके साथ बेटे महाआर्यमन सिंधिया भी थे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया और उनके पुत्र अपनी पारंपरिक वेशभूषा में गोरखी पहुंचे जहां उन्होंने विद्वानों की मौजूदगी में दशहरे पर अपने कुल देवता और देवस्थान की पूजा अर्चना की।

PunjabKesari

रियासत कालीन समय से ही सिंधिया परिवार का मुखिया यहां दशहरे के मौके पर हर साल पूजा अर्चना करने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में आते रहे हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि दशहरे का पर्व देश प्रदेश और ग्वालियर की जनता के लिए सुख समृद्धि और शांति लेकर आए, ऐसी उन्होंने कामना की है। उन्होंने इस मौके पर सभी देशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी है और इसे असत्य पर सत्य की जीत बताया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!