सिंधिया समर्थक इमरती देवी का छलका दर्द, भाजपा को ही बता दिया हार का जिम्मेदार

Edited By meena, Updated: 09 Jan, 2022 04:11 PM

हाल ही में कैबिनेट मंत्री का दर्जा पाकर लघु उद्योग निगम की चैयरमेन बनी इमरती देवी का एक बड़ा बयान सामने आया है। सिंधिया की कट्टर समर्थक और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाली इमरती देवी का दर्द आखिरकार छलक ही पड़ा। कांग्रेस में बाल विकास मंत्रालय...

ग्वालियर(अंकुर जैन): हाल ही में कैबिनेट मंत्री का दर्जा पाकर लघु उद्योग निगम की चैयरमेन बनी इमरती देवी का एक बड़ा बयान सामने आया है। सिंधिया की कट्टर समर्थक और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाली इमरती देवी का दर्द आखिरकार छलक ही पड़ा। कांग्रेस में बाल विकास मंत्रालय संभालने के बाद भाजपा में आकर करारी हार का सामना करने वाली इमरती देवी ने इस हार के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। इमरती देवी ने कहा कि पार्टी बदलने के कारण ही वह हार गई।

PunjabKesari

ग्वालियर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इमरती देवी ने भाजपा पार्टी को हार का जिम्मेदार ठहराया। इमरती ने कहा कि पार्टी बदल ली इसलिए हार गए। इससे पहले कहा कि लोकसभा और विधानसभा को छोड़कर हमें पुरुषों के साथ 50 परसेंट आरक्षण मिला है। लेकिन जब हम पुरुषों के साथ काम करेंगे तो 50 परसेंट तो पूरा कर ही लेंगे लेकिन 2-4-10 परसेंट हम पुरुषों में से भी ले लेंगे। पुरुषों की सीट पर हम चले जाते हैं तो पुरुषों से भी छीन लेते हैं। हम 2004 में जिला पंचायत सदस्य बन गए थे और 2008 से अब तक विधायक रहे हैं, अब बीच में हम हार गए, क्योकि पार्टी बदल ली थी ना इसलिए, नहीं तो हमें कोउ नहीं हरा पाते।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!