MP भाजपा में अहम नियुक्ति, इस नेता को मिली प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी, देखें सूची

Edited By meena, Updated: 24 Sep, 2026 03:10 PM

chandrashekhar entrusted with the responsibility of state general secretary see

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों के लिए प्रदेश महामंत्रियों की घोषणा की है। मध्य प्रदेश में ...

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर जारी है। बीते कल राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन में प्रदेश प्रभारियों की घोषणा की थी। इसी कड़ी में आज भाजपा ने संगठन में कई और अहम नियुक्तियां की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों के लिए प्रदेश महामंत्रियों की घोषणा की है। मध्य प्रदेश में चंद्रशेखर को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।भाजपा की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) शिवप्रकाश को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा में पार्टी के संगठनात्मक मामलों का प्रभारी बनाया गया है। वहीं चंद्रशेखर को महामंत्री नियुक्त किया है।

चंद्रशेखर को मिली इस नई जिम्मेदारी को संगठन के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। अब वे प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

PunjabKesari

बता दें कि मध्य प्रदेश के नवनियुक्त BJP के संगठन महामंत्री संघ के पूर्णकालिक प्रचारक हैं। इससे पहले वे राजस्थान और तेलंगाना में संगठन की अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा भी भाजपा ने अन्य राज्यों में अहम नियुक्तियां की है। जिसकी सूची इस प्रकार से है- 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!