भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बाबू लाल जैन का निधन, सीएम शिवराज व सिंधिया ने जताया शोक

Edited By meena, Updated: 07 Aug, 2021 11:48 AM

senior bjp leader and former minister babu lal jain passed away

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन का शनिवार सुबह निधन हो गया। 87 वर्षीय जैन ने अपने गृहगाम में अंतिम सांस ली। वे पूर्व में उज्जैन उत्तर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे निज निवास दशहरा मैदान उज्जैन से...

उज्जैन: भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन का शनिवार सुबह निधन हो गया। 87 वर्षीय जैन ने अपने गृहगाम में अंतिम सांस ली। वे पूर्व में उज्जैन उत्तर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे निज निवास दशहरा मैदान उज्जैन से निकलेगी। उनके निधन की खबर सुनते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। सीएम शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक एवं मंत्री बाबूलाल जैन के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!

वहीं केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट में लिखा कि- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री बाबूलाल जी जैन के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!