पहले शिवराज सिंह ने और अब मोहन यादव ने नरोत्तम मिश्रा को निपटाया, कांग्रेस नेता के बयान से गरमाई सियासत

Edited By meena, Updated: 11 Jul, 2026 07:24 PM

umang singhar s statement on narottam mishra

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद पार्टी के भीतर उठे विरोध पर अब कांग्रेस ने बड़ा हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा की अंदरूनी कलह को लेकर तीखा बयान दिया...

भोपाल : दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद पार्टी के भीतर उठे विरोध पर अब कांग्रेस ने बड़ा हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा की अंदरूनी कलह को लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा में गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है और इसका खामियाजा पार्टी को उपचुनाव में भुगतना पड़ेगा।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने और अब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को निपटा दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी उपचुनाव में दतिया की जनता भाजपा को निपटाएगी।

सिंघार ने आरोप लगाया कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित होते ही भाजपा का "असली चाल, चरित्र और चेहरा" पूरे प्रदेश के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि जो भाजपा दूसरे दलों पर गुटबाजी के आरोप लगाती थी, उसकी अपनी अंदरूनी गुटबाजी अब चौराहे पर आ गई है।

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि दतिया की जनता पहले भी अहंकार को हरा चुकी है और इस बार भी हिंसा, गुंडाराज और भाजपा की दादागिरी का जवाब वोट की ताकत से देगी। सिंघार ने दावा किया कि उपचुनाव में भाजपा की हार तय है क्योंकि जनता विकास चाहती है, दहशत नहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!