भारत-अमेरिकी ट्रेड डील से किसानों पर क्या पड़ेगा असर, शिवराज सिंह ने दूर की सारी कन्फ्यूजन

Edited By meena, Updated: 07 Feb, 2026 06:54 PM

shivraj singh issued a statement on the india us trade agreement

भारत अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है और सरकार को किसान विरोधी बता रहा है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह...

सीहोर : भारत अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है और सरकार को किसान विरोधी बता रहा है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने सारी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि किसान तबाह हो जाएगा, बर्बाद हो जाएगा, लुट जाएगा ऐसे आरोप निराधार है। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपों पर शर्म आती है। उन्होंने याद दिलाया कि यह वही नरेंद्र मोदी हैं, जिन्होंने कहा था देश नहीं झुकने दूंगा और यह भी कहा था कि चाहे कितनी बड़ी कीमत क्यों न चुकानी पड़े, किसानों के हितों की रक्षा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अभी जो USA के साथ समझौता हुआ है, इसके पहले 27 देशों के साथ यूरोपियन यूनियन के और उसके पहले जो FTA हुए हैं, आज के समझौते ने तो बता दिया है कि देश के और किसानों के हित पूरी तरह से सुरक्षित रखे गए हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमेरिका के साथ हुए समझौते पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस व्यापार समझौते में देश और किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित रखे गए हैं। शिवराज सिंह ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, 'हमारी सारी फसलें सुरक्षित हैं। इस समझौते के अंतर्गत न तो मक्का आएगा, न गेहूं, न चावल, न सोयाबीन, न पोल्ट्री उत्पाद, न दूध-पनीर, न इथेनॉल, न ईंधन और न ही ऐसा कोई कृषि या डेयरी उत्पाद, जो हमारे किसानों के हितों को प्रभावित करे।'

वह यहां दलहन पोटर्ल के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस समझौते से निर्यात के नए अवसर खुलेंगे। बासमती चावल को वैश्विक बाजार में और विस्तार मिलेगा। मसालों के निर्यात से किसानों की आय बढ़ेगी। टेक्सटाइल क्षेत्र के विस्तार से कपास उगाने वाले किसानों को सीधा लाभ पहुंचेगा। चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा था कि 'मैं देश नहीं झुकने दूंगा।' आज भारत का किसान सुरक्षित है। भारत की खेती सुरक्षित है। भारत का स्वाभिमान सुरक्षित है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!