सोनम के प्रेमी राज की बहन ने रो-रोकर बताई भाई और सोनम के रिश्ते की सच्चाई (video)

Edited By meena, Updated: 10 Jun, 2025 02:48 PM

statement of sonam s boyfriend raj s sister suhani

मध्य प्रदेश के इंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी की अहम भूमिका का खुलासा होने के बाद देशभर में सनसनी फैली हुई है...

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश के इंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी की अहम भूमिका का खुलासा होने के बाद देशभर में सनसनी फैली हुई है। आरोप है कि सोनम के अपने पापा की कंपनी में काम करने वाले राज कुशवाह के साथ अफेयर था। इसलिए शादी के कुछ दिन बाद ही सोनम ने राज के साथ मिलकर राजा रघुवंशी को शिलांग हनीमून पर ले जाकर हत्या करवा दी। वहीं दूसरी ओर राज कुशवाह की बहन सुहानी ने अपने भाई को लेकर मीडिया के सामने रो-रोकर बड़े खुलासे किए हैं।

सुहानी ने बताया कि सुबह सुबह कॉल आया कि तब पता चला कि भाई पर ये आरोप लगा है। मेरे भाई बेगुनाह है। हम सोनम से कभी नहीं मिले न मेरी मां कभी सोनम से मिली न सोनम कभी हमारे घर आई। सुहानी ने बताया कि मेरी और छोटी बहन की कभी-कभार ऑफिस से भाई के लिए कॉल आता था तो बात होती थी। भाई राज कुशवाह सोनम को दीदी कहकर बुलाता था। हम सोनम से कभी नहीं मिले। जो इतना जज कर सके कि सोनम ऐसा अपराध कर सकती है कि नहीं।

सुहानी ने बताया कि उतरप्रदेश के कानपुर के रामनगर के रहने वाले हैं। काफी समय से इंदौर में रहते हैं। भाई राज कुशवाह ने राजा रघुवंशी की हत्या नहीं की है। विक्की और राज दोनों उसके भाई हैं। विक्की भाई का दोस्त है  और वह उसके राख बांधती है। दो अन्य लोग जिनको हत्या का आरोपी बनाया गया है वह उन्हें नहीं जानती।

PunjabKesari

मेरा भाई निर्दोष है- सुहानी

सुहानी ने सिसक सिसक पर मीडिया के सामने गुहार लगाई कि उसके भाईयों को छोड़ दिया जाए। उसके भाईयों ने कुछ नहीं किया। उनको फंसाया गया है। वो किसी का इतना बुरा नहीं कर सकते। सुहानी ने यह भी बताया कि भाई राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार पर गए थे लेकिन शादी पर नहीं गए थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!