महाराष्ट्र में 50 फीट नीचे नदी में गिरा टैंपो, MP के 7 लोगों की मौत

Edited By meena, Updated: 30 Nov, 2019 11:13 AM

tampo falls in a 50 foot river in maharashtra 7 mps killed

महाराष्ट्र के धुले में एक दर्दनाक हादसे में मध्यप्रदेश के 7 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक ओवरलोड टैंपो अनियन्त्रित होकर पुल से 50 फीट नीचे बोरी नदी में गिर गया। टैंपों में 20 लोग सवार थे...

बड़वानी(संदीप कुशवाहा): महाराष्ट्र के धुले में एक दर्दनाक हादसे में मध्यप्रदेश के 7 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक ओवरलोड टैंपो अनियन्त्रित होकर पुल से 50 फीट नीचे बोरी नदी में गिर गया। टैंपों में 20 लोग सवार थे। 7 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 घायल हो गए। घायलों में से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को धुले के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के बडवानी जिले के रहने वाले लोग महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में गन्ने के खेतों में मजदूरी करने टैंपों से जा रहे थे। इन मजदूरों के साथ इनका परिवार भी शामिल था। शुक्रवार देर रात टैंपों चालीसगांव हाईवे पर वेंचुरगांव के पास बेकाबू हो गया और पुल से नीचे बोरी नदी में गिर गया। जिससे 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

PunjabKesari

मरने वालों में बच्चे और महिला भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों और घायलों को नदी से बाहर निकाला।

PunjabKesari

मृतकों के नाम
रितेश लेदाराम आर्य (6 महीने)
जिन्याबाई अम्बु पावरा (13 वर्ष)
मियाली लेदाराम आर्य (23 वर्ष)
रवीना लेदाराम आर्य (5 वर्ष)
करण सेवासिंग बारेला (3 वर्ष)
हरमसिंग सेवासिंग बारेला (5 वर्ष)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!