Edited By meena, Updated: 13 Apr, 2023 04:55 PM

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हिंदू मुस्लिम आबादी को लेकर बड़ा बयान दिया है
सागर: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हिंदू मुस्लिम आबादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि मुसलमानों की आबादी तेजी से नहीं बढ़ रही बल्कि हिंदुओं की आबादी में इजाफा हुआ है। बीजेपी और संघ यह दुष्प्रचार करती है कि मुसलमानों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मैं प्रमाणों के साथ साबित कर सकता हूं कि हिंदुओं की आबादी मुसलमानों के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है।
सागर जिले में भाजपा पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिंदुओं और मुसलमानों की आबादी को लेकर संघ और भाजपा दुष्प्रचार करती आई है। उन्होंने कहा कि जनगणना को लेकर हमारा स्टैंड साफ है कि जनगणना ओबीसी आधारित और राष्ट्रीय स्तर पर होना चाहिए। भाजपा और संघ जो प्रचार कर रही है कि मुसलमानों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। यह गलत और झूठ है। हिंदुओं की आबादी मुसलमानों के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है। मैं प्रमाणित कर सकता हूं। बीजेपी और आरएसएस झूठ फैला रही है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों का ध्यान रखती है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाएगी। कांग्रेस हमेशा गरीबों के हक की लड़ाई लड़ती आई है। कांग्रेस ने न्याय दिलाया, बेरोजगारों को रोजगार दिया। भूमिहीन को भूमि दी। जनगणना होना बहुत जरूरी है।