‘सिर्फ अय्याशी में विश्वास रखते हैं BJP विधायक संजय पाठक’ दिग्विजय बोले- वो केवल पैसे कमाने पर यकीन रखते हैं

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 05 Dec, 2025 07:58 PM

digvijay singh lashes out at bjp mla sanjay pathak levels serious allegations

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने संजय पाठक पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए बीजेपी विधायक संजय पाठक को नेता नहीं, बल्कि व्यवसायी बताया है। दिग्विजय का कहना है कि संजय पाठक का सारा राजनैतिक चिंतन भ्रष्टाचार पर आधारित है

भोपाल: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने संजय पाठक पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए बीजेपी विधायक संजय पाठक को नेता नहीं, बल्कि व्यवसायी बताया है। दिग्विजय का कहना है कि संजय पाठक का सारा राजनैतिक चिंतन भ्रष्टाचार पर आधारित है।

क्या कहा दिग्विजय ने...
फेसबुक पर पोस्ट करते हुए दिग्विजय ने लिखा है कि संजय पाठक राज नेता कम व्यवसायी अधिक है। उसके लिए ना कानून है ना नियम है ना संविधान है। उसका सारा राजनैतिक चिंतन भ्रष्टाचार पर आधारित है। भ्रष्ट अधिकारी भ्रष्ट नेताओं और उनके दलालों की कमी नहीं है। भाजपा नेताओं को पैसों से ख़रीदता है कांग्रेस के नेताओं को आश्वस्त करता है बस मैं कांग्रेस में शामिल होता हूं। ना वो भाजपा का है ना कांग्रेस का। वो केवल पैसा कमाने और अय्याशी में विश्वास रखता है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल BJP विधायक संजय पाठक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनकी कंपनियों पर अवैध खनन के आरोप लगे थे। जिसके बाद शासन ने जांच कराकर तय मात्रा से अधिक खनन करने पर पाठक की कंपनियों पर 443 करोड़ से अधिक की रॉयल्टी-GST राशि वसूलने के लिए नोटिस जारी किए हैं। यह जानकारी CM मोहन ने खुद विधानसभा में दी है। संजय पाठक के मामले में कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा ने सवाल उठाया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!