Edited By Desh Raj, Updated: 23 Feb, 2026 08:52 PM

वर्तमान समय में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कीमती धातु सोने में तो कई बार ऐसे बदलाव आता है कीमतें आसमान चढ़ जाती हैं। लेकिन इसी बीच क्या आपको पता है कि सोना खरीदते समय किन 3 नए नियमों का ध्यान रखना बेहद...
(डेस्क): वर्तमान समय में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कीमती धातु सोने में तो कई बार ऐसे बदलाव आता है कीमतें आसमान चढ़ जाती हैं। लेकिन इसी बीच क्या आपको पता है कि सोना खरीदते समय किन 3 नए नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
2 लाख रुपये से ज्यादा की खरीद पर PAN जरूरी
सबसे पहले तो ये जान लें कि अगर आप 2 लाख रुपये से अधिक का सोना खरीदते हैं, तो पैन कार्ड दिखाना जरूरी होता है। आयकर विभाग की ओर से लागू इस नियम के जरिए लेन-देन पर निगरानी की जाती है। इसलिए आपको सोना खरीदते समय पैन कार्ड साथ रखना बेहद जरूरी है।
10 लाख रुपये से ऊपर की खरीददारी पर अतिरिक्त दस्तावेज जरूरी
जो दूसरा नियम है उसके मुताबिक अगर आप 10 लाख रुपये से अधिक का सोना खरीदते हैं, तो आपको आधार कार्ड, आयकर से जुड़े दस्तावेज और पैसे के स्रोत की जानकारी भी देनी पड़ सकती है। यह नियम टैक्स चोरी और ब्लैक मनी पर रोक लगाने के मकसद से लागू किया गया है
GST को लेकर भी रहे सजग
सोने से संबधित खरीददारी पर GST को लेकर सरकार ने नियम तय किए हैं। सोने की खरीद पर ग्राहक को सोने की कीमत पर 3% GST देना होता है, जबकि मेकिंग चार्ज पर 5% GST लागू किया जाता है। ऐसे में जरूरी है कि ग्राहक खरीददारी के समय सही और वैध टैक्स बिल जरूर लें।
रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद अब गोल्ड रेट में संभावित गिरावट की चर्चाएं तेज
सोने की कीमत को लेकर बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। हालिया महीनों में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद अब गोल्ड रेट में संभावित गिरावट की चर्चाएं तेज हो गई हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले महीनों में भारत में सोने का भाव 70,000 से 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
हाल के महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड ऊंचाइयों को छुआ है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस तेजी के पीछे वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों की आक्रामक खरीद प्रमुख कारण रहे हैं।