दूषित पानी मामले में इस पार्टी ने खोला मोर्चा, मंत्री विजयवर्गीय के बंगले के बाहर किया प्रदर्शन, नेम प्लेट पर भी पोती कालिख

Edited By meena, Updated: 03 Jan, 2026 07:44 PM

the samajwadi party launched a protest over the contaminated water issue demons

इंदौर में दूषित पानी पीने से हो रही मौतों को लेकर भाजपा सरकार चौतरफा घिर गई है। एक तरफ लगातार कांग्रेस सरकार को घेर रही है, जीतू पटवारी विजयवर्गीय के इस्तीफे और महापौर के खिलाफ एफआईआर पर अड़े हैं...

इंदौर : इंदौर में दूषित पानी पीने से हो रही मौतों को लेकर भाजपा सरकार चौतरफा घिर गई है। एक तरफ लगातार कांग्रेस सरकार को घेर रही है, जीतू पटवारी विजयवर्गीय के इस्तीफे और महापौर के खिलाफ एफआईआर पर अड़े हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेता भी लापरवाही के लिए अधिकारियों और स्थानीय नेताओं को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इसी बीच सपा ने भी मोर्चा खोल दिया है। भोपाल में सपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगले पहुंचे और बंगले के बाहर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बंगले के सामने मंत्री विजयवर्गीय की फोटो जलाई और उनके नेम प्लेट पर मिट्टी भी पोती है।

PunjabKesari

दूषित पानी और घंटा वाले बयान को लेकर कार्यकर्ताओं ने बंगले पर धरना प्रदर्शन शुरू किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने आरोप लगाते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को किया बर्खास्त करने और महापौर को भी हटाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित और मृतकों के परिजनों को कम से कम 50 लाख का मुआवजा देने की मांग उठाई।

PunjabKesari

इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा वहीं पुलिस से सपा प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई। लेकिन कार्यकर्ता नेम प्लेट के बाद तमाम फोटो पर कालिक पोतने में कामयाब रहे। झड़प के बाद पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!