कांग्रेस डॉ अंबेडकर के सिद्धांतों पर नहीं चली इसलिए बसपा बनी, लेकिन दलितों का भरोसा अब भाजपा पर- उमा भारती

Edited By meena, Updated: 23 Jan, 2025 08:08 PM

uma bharti s taunt on save constitution yatra

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की कद्दावर नेता उमा भारती ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा...

भोपाल : मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की कद्दावर नेता उमा भारती ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साथा। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा भोपाल में फ्लाईओवर का नाम अंबेडकर ब्रिज रखने पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इससे पहले जीतू पटवारी ने कहा कि सीएम ने फ्लाईओवर का नाम बाबा साहब के नाम से इसलिए रखा क्योंकि कांग्रेस महू में संविधान बचाओ यात्रा निकाल रही है। इस पर उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलितों को अनदेखा किया इसलिए तो बसपा (बहुजन समाज पार्टी) का निर्माण हुआ। कांग्रेस कभी डॉ अंबेडकर के सिद्धांतों पर नहीं चली।

PunjabKesari

उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर की नीतियों पर काम नहीं किया। इसलिए देश में बसपा जैसी पार्टी बनी। समाज को जिस तरह से कांग्रेस ने लगातार अनदेखा किया उसी का नतीजा रहा कि कांग्रेस खत्म हुई और बसपा पार्टी का निर्माण हुआ और उतरप्रदेश में कई बार सरकार भी बनाई। क्योंकि कांग्रेस पर लोगों का भरोसा नहीं रहा और बसपा पर उनका भरोसा बढ़ता चला गया। लेकिन अब बसपा क्यों हारने लगी क्योंकि दलित हमको वोट देते हैं, अखिलेश को नहीं। दलितों का भरोसा अब भाजपा पर बन गया है। इसलिए कांग्रेस चाहे कहीं से भी संविधान बचाओ यात्रा कर लें, लेकिन न तो 84 के दंगे भूले जा सकते हैं, न भारत का बंटवारा भूला जा सकता है और न ही कांग्रेस ने अपने समय पर जो दलितों और गरीबों पर अत्याचार किए वो भुलाए जा सकते हैं। बुंदेलखंड में सामंती लोगों का जो शोषण हुआ उनका जो हाल हुआ वो कांग्रेस की वजह से हुआ। उन्होंने आगे कहा कि कांशीराम की बात को दुनिया में समर्थन मिलना ही नहीं था, वो इसलिए मिला क्योंकि अंबेडकर के सिद्धातों पर कांग्रेस चली ही नहीं।

उमा भारती ने आगे कहा कि वे राजनीति में गरीबों और दलितों पर हो रहे अत्याचारों को दूर करने के लिए ही मैं राजनीति में आई। अब कांग्रेस चाहे कोई यात्रा कर लें, गंगा नहा लें चाहे कुछ कर लें, लेकिन उनके पाप नहीं धुल सकते।

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!