शराब पर शिवराज वर्सेस साध्वी! बोलीं- भाड़ में जाए राजस्व, शराब बंद होनी चाहिए...
Edited By shahil sharma, Updated: 23 Feb, 2021 10:51 AM

बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने कुछ दिन पहले शराबबंदी से राजस्व के नुकसान को लेकर बयान दिया था, लेकिन अब फिर उन्होंने अपने बयान से यू टर्न ले लिया है। पूर्व सीएम ने कहा कि ‘मुझे शराब से बहुत नफरत है। राजस्व गया भाड़ में’ वह यही नहीं रूकी...
ग्वालियर: बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने कुछ दिन पहले शराबबंदी से राजस्व के नुकसान को लेकर बयान दिया था, लेकिन अब फिर उन्होंने अपने बयान से यू टर्न ले लिया है।
पूर्व सीएम ने कहा कि ‘मुझे शराब से बहुत नफरत है। राजस्व गया भाड़ में’ वह यही नहीं रूकी उन्होंने कहा कि राजस्व के नुकसान से अगर लोग भूखे मरते हैं तो मर जाने दो। मेरा वश चले तो मैं आज ही शराबबंदी कर दूं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान शराबबंदी रही थी। इस दौरान कोई भी व्यक्ति नहीं मरा। इससे साफ होता है कि शराब पीना मौत का कारण है। शराब बंद करने से किसी की मौत नहीं होती।
बता दें कि पूर्व सीएम ने कुछ दिन पहले 8 मार्च से शराबबंदी को लेकर अभियान चलाने की घोषणा की थी। इस घोषणा के कुछ दिन बाद उन्होंने कहा था कि शराब बंद करने से प्रदेश सरकार को राजस्व घाटा होगा। इस राजस्व घाटे को पूरा करने के लिए दूसरा कोई हल निकालना पड़ेगा, जिससे गरीब लोगों को दिक्कतें न हो क्योंकि सरकार का राजस्व गरीब लोगों के विकास के काम आता है।
एक साल में MP में जहरीली शराब से 50 से ज्यादा मौतें
मध्यप्रदेश में पिछले एक साल के अंदर जहरीली और अवैध शराब के चलते मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। उज्जैन में जहरीली शराब से करीब 20 मौतों के बाद रतलाम में भी ऐसी घटना सामने आई थी। वहीं, हाल ही में मुरैना में 27 से ज्यादा लोग जहरीली शराब के कारण काल के गाल में समा गए।
Related Story

एक हफ्ते में 23 अधिकारियों पर गिरी गाज, राजस्व विभाग में मची खलबली

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', PM मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला

'आमदनी का मीटर' बंद हो गया है, सरकार बहरी बनी हुई है: ऑटोरिक्शा चालकों की स्थिति पर बोले राहुल गांधी

कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट बंद होने का दावा, अभिजीत दीपके बोले- घर के बाहर तैनात पुलिस...यह...

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध हो निस्तारण, विलंब होने पर तय की जाए जवाबदेहीः योगी

जीतू ने शिवराज को याद दिया वो दौर, कहा- पेट्रोल जब 55 रुपए था तो साइकिल चलाते थे, अब 110 पार हो गया...

बदल जाएंगे किसानों के दिन,किसान हित में लिए मामा शिवराज ने की एक बड़ी शुरुआत मंत्रियों, अधिकारियो...

धर्मेंद्र प्रधान को राजधर्म निभाते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए: कांग्रेस

फिर छा गए मामा शिवराज, भूमि पूजन कार्यक्रम में पंडित की जगह खुद पढ़े विधि-विधान से मंत्र, लोग रह गए...

शिवराज का दौर खत्म होने की चर्चाओं के बीच अचानक आया था PM मोदी का कॉल, कही ऐसी बात, पूर्व CM मामा...