अडाणी पावर प्लांट में मजदूर की मौत पर बवाल! मजदूरों ने ऑफिस फूंका, दर्जनों वाहनों में की तोड़ फोड़

Edited By meena, Updated: 14 Mar, 2026 05:34 PM

uproar over worker s death at adani power plant workers torch office

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बंधौरा में अडाणी कंपनी के एक पावर प्लांट में शनिवार सुबह भारी हंगामा हो गया। यहां एक श्रमिक की मौत के बाद काम छोड़कर हजारों की संख्या में मजदूरों ने बवाल ...

सिंगरौली (अंबुज तिवारी) : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बंधौरा में अडाणी कंपनी के एक पावर प्लांट में शनिवार सुबह भारी हंगामा हो गया। यहां एक श्रमिक की मौत के बाद काम छोड़कर हजारों की संख्या में मजदूरों ने बवाल शुरू कर दिया जिससे प्लांट के अंदर अपरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

PunjabKesari

शुक्रवार देर रात अचानक कंपनी के काम करने वाले ललन नामक एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक ललन झारखंड का रहने वाला था। मरने की सूचना लगते ही प्लांट में काम कर रहे मजदूरों ने शनिवार सुबह होते ही प्लांट के अंदर हंगामा शुरू कर दिया। मजदूर शव छुपाने का आरोप लगाकर विरोध कर रहे थे। कुछ लोगों ने कंपनी के अंदर ही अफवाह फैला दी कि मजदूर लल्लन सिंह की मौत ऊंचाई से गिरने से हुई जिसके बाद आक्रोश और बढ़ गया।

PunjabKesari

मजदूरों ने कंपनी की गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। प्लांट के अंदर एक ठेकदार के कार्यालय में आग लगा दी। मजदूरों की गुस्साई भीड़ ने प्लांट में पहुंचे थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों के वाहन पर भी हमला कर दिया। हालात को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।

जब मजदूर लल्लन सिंह की मौत हुई उस समय उसके साथ एक और मजदूर कमलेश मौजूद था। कमलेश के मुताबिक लल्लन सिंह की मौत अचानक तबियत बिगड़े से हुई। उसने बताया कि लल्लन सिंह के गले में खराश हुई, उसे अदरक खाने के लिए कहा 5 मिनट बाद ही लल्लन सिंह पीठ के बल गिर गया। उसे तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल ले गए तो पता चला वह मर चुका है।

PunjabKesari

कंपनी प्रबंधन ने भी दावा किया है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। प्रशासन का का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि कंपनी प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है तो ठोस कार्यवाही की जाएगी जिसके बाद माहौल शांत हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!