कोरोना मरीज के साथ वार्ड बॉय ने की रेप की कोशिश, महिला के चिल्लाने पर भागा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 18 Apr, 2021 01:39 PM

ward boy with corona patient tried for rape

ग्वालियर के एक प्राइवेट अस्पताल में वार्ड बॉय ने महिला पेशेंट के साथ दुष्कर्म की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि वार्ड बॉय होटल में बने अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में एडमिट महिला के साथ अश्लील हरकत की। इस बीच महिला ने किसी तरह हिम्मत करके आवाज लगाई...

ग्वालियर (अंकुर जैन): ग्वालियर के एक प्राइवेट अस्पताल में वार्ड बॉय ने महिला पेशेंट के साथ दुष्कर्म की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि वार्ड बॉय होटल में बने अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में एडमिट महिला के साथ अश्लील हरकत की। इस बीच महिला ने किसी तरह हिम्मत करके आवाज लगाई तो मामले का खुलासा हो पाया। पुलिस ने आरोपी वार्ड बॉय को गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Gwalior, Women, Rape, Private ward, covid ward, Isolation ward

परिजनों का कहना है कि वे शिवपुरी से मरीज को गंभीर हालत में 16 अप्रैल को लेकर ग्वालियर के लोटस अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। जिसके बाद अस्पताल ने मरीज को कोविड सेंटर होटल में भर्ती करवा दिया। इस बीच रात करीब 11 बजे वार्ड बॉय विवेक मरीज के कमरे में गया। इस बीच गंभीर हालत में ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती मरीज महिला ने कहा कि मुझे घबराहट हो रही है, तो वार्ड बॉय ने चेकअप के बहाने उसके प्राइवेट अंगों को छूना शुरू कर दिया। शुरुआत में महिला को भी लगा कि ये चेकअप की प्रक्रिया है, लेकिन जब वार्ड बॉय ने महिला के प्राइवेट पार्ट को छूना शुरू कर दिया, तो महिला चिल्ला उठी। इस बीच वार्ड बॉय वहां से भाग गया। लेकिन रात 12 बजे एक बार फिर वार्ड बॉय महिला मरीज के कमरे में गया, अदंर से चटखनी बंद की, और अश्लील हरकतें करते करते दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस बीच महिला जोर से चिल्लाई तो वार्ड बॉय विवेक वहां से भागने लगा। इस बीच लोटस हॉस्पिटल के संचालक मौके पर पुहंचे लेकिन वार्ड बॉय को परिजनों के हवाले नहीं किया, और कहा कि पहले आप पुलिस में FIR कराओ।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Gwalior, Women, Rape, Private ward, covid ward, Isolation ward

इसके बाद परिजन रात भर FIR करवाने की कोशिश करते रहे लेकिन सुबह के वक्त वार्ड बॉय पर मामला दर्ज हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि मामले सामने आने के बाद परिजनों में हड़कंप की स्थिति है। तो वहीं बड़े सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के साथ ही अगर ऐसा हो रहा है तो महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!