...जब चिरायु अस्पताल बन गया जंग का मैदान, डॉक्टर और परिजनों के बीच जमकर चले लात-घूंसे (Video)

Edited By meena, Updated: 27 Apr, 2021 04:10 PM

इंदौर के चिरायु अस्पताल में भर्ती परिजनों ने हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया। परिजनों ने कहा कि मरीज का बिल बढ़ा-चढ़ा कर दिया गया है जिसके बाद उन्होंने हंगामा शुरु कर दिया। मरीज के परिजन और डॉक्टर्स के साथ मारपीट...

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के चिरायु अस्पताल में भर्ती परिजनों ने हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया। परिजनों ने कहा कि मरीज का बिल बढ़ा-चढ़ा कर दिया गया है जिसके बाद उन्होंने हंगामा शुरु कर दिया। मरीज के परिजन और डॉक्टर्स के साथ मारपीट की जानकरी पुलिस को मिली और देखते ही देखते अस्पताल परिसर पुलिस और परिजनों से भर गया। आरोप है कि परिवार थाने पहुंचा तो उनकी सुनवाई भी ठीक से नहीं की जा रही थी, उल्टा पुलिस स्टाफ ही महिलाओं पर समझौते का दबाव बनाने लगा।

PunjabKesari

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रुचिका वर्मा के परिजन को कोविड-19 के चलते हैं चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनके मुताबिक पिछले 4 दिनों से वह स्वयं और अन्य परिजन हॉस्पिटल में भर्ती मरीज के बारे में अपडेट जानकारी लेने जाते हैं तो हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा कोई संतोषपूर्ण जानकारी नहीं दी जा रही है। रविवार को परिजन हॉस्पिटल पहुंचे और जानकारी मांगी तो डॉक्टरों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया और धक्का देकर हॉस्पिटल से बाहर निकाल दिया।

PunjabKesari

जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो डॉक्टर और हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने मिलकर उनके साथ जमकर मारपीट की जिसमें उनके परिवार के तीन लोगों को चोटे आई। अंशिका वर्मा का कहना है कि हॉस्पिटल वाले मरीज को कौन सी दवा और ऑक्सीजन लेवल आदि के बारे में पूछने पर कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। वही बिल भी ज्यादा ले रहे थे, जिनको भगवान का रूप समझा जाता है वह मारपिट पर उतारू थे और महिलाएं बचाओ-बचाओ चिल्ला रही थी। इसकी शिकायत हॉस्पिटल में भर्ती मरीज के अन्य परिजनों ने भी मीडिया से चर्चा करते हुए कही है।

PunjabKesari

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ ने गुंडागर्दी करते हुए मारपीट की है इस मामले में मौके पर पहुंची पुलिस ने गुंडागर्दी करने वाले डॉक्टरों पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वही महिलाओं से थाने स्टाफ के वीडियो बनाने शुरू किए और मीडिया पहुंचा तो कहीं जाकर केस दर्ज किया गया। fir की कॉपी भी उनके हाथ से छीन ली गई। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों एमटीए एच हॉस्पिटल में भी मारपीट की घटना हो चुकी है। इन दिनों कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती मरीज के परिजनों को डॉक्टरों द्वारा अपडेट जानकारी नहीं दी जा रही है। जिसके कारण या विवाद की स्थिति लगातार हो रही है इस मामले में स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से पंगु बना हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!