लॉकडाउन में हिट हुआ यूथ कांग्रेस का युवा संवाद, जनता-कार्यकर्ता से सीधे जुड़ रहे दिग्गज

Edited By meena, Updated: 30 Jun, 2020 04:16 PM

youth congress of youth congress hit in lockdown

कोरोना के कारण देशभर में हुए लॉकडाउन का असर लगभग हर व्यवस्था पर पड़ रहा है, कुछ इसी तरह राजनीतिक गतिविधियां भी इससे प्रभावित हो रही है, जिसका समाधान खोजने के लिए राजनीतिक दल अलग अलग कोशिशें कर रहे हैं। कोरोना काल में सामने आई इस मुश्किल से उबरने के...

भोपाल: कोरोना के कारण देशभर में हुए लॉकडाउन का असर लगभग हर व्यवस्था पर पड़ रहा है, कुछ इसी तरह राजनीतिक गतिविधियां भी इससे प्रभावित हो रही है, जिसका समाधान खोजने के लिए राजनीतिक दल अलग अलग कोशिशें कर रहे हैं। कोरोना काल में सामने आई इस मुश्किल से उबरने के लिए एक खास तरकीब अपनाई है मध्यप्रदेश की युवा कांग्रेस की आईटी सेल ने। जो युवा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सोशल मीडिया पर अपने पार्टी के दिग्गज नेताओं को आम जनता से जोड़ रही है। 

PunjabKesari

युवा कांग्रेस का नवाचार अपने शुरूआती दौर में ही हिट होता नजर आ रहा है, और पार्टी के कई बड़े नेता ऑनलाइन जनता के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे हैं। इस दौरान वह प्रदेश में सत्ता परिवर्तन से जुड़े मामलों के साथ कांग्रेस सरकार के 15 महीनों के कार्यकाल को जनता के बीच रखते हैं। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता युवा कांग्रेस आईटी सेल के इस नवाचार की खुलकर तारीफ भी कर चुके हैं। 

PunjabKesari

अब तक युवा संवाद के माध्यम से आम जनता के साथ सज्जन सिंह वर्मा, विजय लक्ष्मी साधौ, बृजेंद्र सिंह राठौर के साथ कई पूर्व मंत्री जुड़ चुके हैं। युवा कांग्रेस आईटी सेल चंचलेश व्यास के मुताबिक जल्द ही इसके जरिए पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ जुड़ेंगे। 

PunjabKesari

हमारा उद्देश्य लॉकडाउन के समय में अपनी पार्टी को जन जन पहुंचाना है। जो सोशल मीडिया के जरिए ही संभव है, इसके जरिए हम अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को ऐसा मंच प्रदान कर रहे हैं, जो सीधा आम जनता और पार्टी के हर कार्यकर्ता से उन्हें जोड़ सके-   चंचलेश व्यास, अध्यक्ष, युवा कांग्रेस आईटी सेल MP

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!