Edited By Himansh sharma, Updated: 23 Jul, 2025 01:07 PM

देवनगर के तहत एक किसान के खेत में मंगलवार को धान के पौधे रोपते दो महिला मजदूरों बिजली करंट की चपेट में आ गई थीं
रायसेन। (शिवलाल यादव): मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में थाना देवनगर के तहत एक किसान के खेत में मंगलवार को धान के पौधे रोपते दो महिला मजदूर बिजली करंट की चपेट में आ गई थीं। समय पर 108 एम्बुलेंस के चालक को कॉल करने के बाद भी समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची। इलाज के अभाव में एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जननी एम्बुलेंस,108 एम्बुलेंस बेपटरी हो गई है। जिले के स्वास्थ्य राज्य मंत्री के गृह जिले में एम्बुलेंस सुविधा स्ट्रेचर पर होने के आरोप भी लगाए गए हैं।
एक महिला की इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई दुखद मौत हो गई। करंट लगने से एक अन्य महिला गंभीर रूप से हुई घायल हुई है। एंबुलेंस नहीं मिली तो घायल महिला को डायल हंड्रेड से अस्पताल लाया गया। देवनगर शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
लेकिन रास्ते में में ही एक महिला ने दम तोड़ दिया। एक अन्य महिला को थाना देवनगर की गाड़ी से अस्पताल भेजा गया। कई घंटों तक परिजन एम्बुलेंस 108 के चालक को फोन लगाते रहे। परेशान परिजनों ने एम्बुलेंस 108 के चालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना था कि समय पर एम्बुलेंस मिलती तो महिला की जान बच सकती थी।