स्वतंत्रता दिवस पर रीवा जेल से 19 कैदी रिहा, एक महिला कैदी भी शामिल

Edited By meena, Updated: 15 Aug, 2025 01:51 PM

19 prisoners released from rewa jail on independence day

आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, पूरा देश देश भक्ति में डूबा हुआ हैं। यह दिन आजादी का दिन हैं जो जेल...

रीवा (गोविंद सिंह) : आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, पूरा देश देश भक्ति में डूबा हुआ हैं। यह दिन आजादी का दिन हैं जो जेल में बंद कैदियों का परवाना लेकर आया। रीवा केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 19 कैदियों को रिहा किया गया ये सभी कैदी 302 के अपराध की सजा काट रहे थे जिन्हें माफी मिलने के बाद रिहा किया गया।

PunjabKesari

आजादी का पर्व आज रीवा जेल में बंद 19 कैदियों के लिए यादगार हो गया। क्योंकि आजीवन कारावास कि सजा पा कर केंद्रीय जेल रीवा में सजा काट रहे इन कैदियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सजा में छूट का लाभ मिला और यह सभी कैदी आज आजाद हो गए। केंद्रीय जेल में रीवा, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, सिंगरौली सहित अन्य जिलों से सजा प्राप्त कैदी सजा काट रहे थे।

PunjabKesari

ये सभी कैदी 302 के अपराध में अजीवन कारावास की सजा पाने के बाद यहां बंद थे। इन सभी कैदियों के रिहाई के लिए केंद्रीय जेल द्वारा भोपाल प्रस्ताव भेजा गया था। जहां से इनकी रिहाई की मुहर लगने के बाद आज रिहा कर दिया गया। रिहा हुए कैदियों मे एक महिला कैदी शामिल हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!