पुलिया में बहे 2 युवक, 1 की मौत, दूसरे को ग्रामीणों ने बचाया

Edited By meena, Updated: 13 Sep, 2019 04:55 PM

2 youths 1 killed in drain water villagers rescued another

इंदौर जिले के गौतमपुरा के समीप ग्राम चांदनखेड़ी की पुलिया में पानी के तेज बहाव में एक युवक के बहने का मामला सामने आया है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हुआ जब दूध की केन ले जा रहे दो युवक पानी मे बह गए 1 युवक को ग्रामीणों ने बहते नाले...

इंदौर: इंदौर जिले के गौतमपुरा के समीप ग्राम चांदनखेड़ी की पुलिया में पानी के तेज बहाव में एक युवक के बहने का मामला सामने आया है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हुआ जब दूध की केन ले जा रहे दो युवक पानी मे बह गए 1 युवक को ग्रामीणों ने बहते नाले से 100 मीटर दूर से बचाया लिया। परंतु दूसरा युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। क्षेत्र में अत्यधिक बारिश होने के कारण सभी नदी नाले उफान पर है इस लिए पुलिस भी गांव में समय पर नहीं पहुंच पाई। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, चांदनखेड़ी गांव के भूरा खां और उसका दोस्त आशिक रपट से बह गया। जिसके बाद आशिक को गांव वालों ने बहते हुए पकड़ लिया, वही भूरा खां अभी तक लापता है। फिलहाल गांव के सैकड़ों लोग बहे युवक को ढूंढने में लगे है। घटना की जानकारी गौतमपुरा थाना को पहुंचा दी गई है किंतु रास्ते में नदी नाले होने के चलते पुलिस समय पर नहीं पहुंच सकी है।

PunjabKesari

लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के कई ऐसे गांव हैं जहां का शहर से संपर्क टूट गया है। घटना के बाद भास्कर न्यूज़ ने थाना प्रभारी मनीष डाबर से संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो पाया वही थाने पर मौजूद प्रधान आरक्षक रामप्रसाद पचौरी ने बताया कि ग्रामीणों के साथ ही अन्य बचाव दल मौके पर सर्चिंग कर रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!