गुना में गूंजा वोट चोर गद्दी छोड़!MP की हर विधानसभा में 20 से 30 हजार फर्जी वोटर-जयवर्धन सिंह, मंत्री गोविंद सिंह सिंधिया के PA

Edited By Desh sharma, Updated: 04 Sep, 2025 06:29 PM

20 to 30 thousand fake voters in every assembly of mp jaivardhan singh

ना में कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान गुना की सड़कों पर वोट चोर, रिश्वतखोर, गद्दी छोड़ का नारा जमकर गूंजा। जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने वोट की चोरी मध्यप्रदेश में भी की...

गुना(मिसबाह नूर):गुना में कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान गुना की सड़कों पर वोट चोर, रिश्वतखोर, गद्दी छोड़ का नारा जमकर गूंजा। जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने वोट की चोरी मध्यप्रदेश में भी की है। यहां हर विधानसभा में 20 से 30 हजार फर्जी मतदाता हैं। गुना में भी ग्रामीण क्षेत्रों के अनेकों लोगों के नाम शहरी मतदाता सूची में जोड़ दिए गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मतदाताओं की जानकारी मांगी है।

PunjabKesari

कांग्रेस जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार जयवर्धन सिंह के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में जिलेभर से हज़ारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हनुमान चौराहे पर एकत्रित हुए। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचारी होने, सनातन विरोधी होने और वोट चोरी का आरोप लगाते हुए उग्र आंदोलन किया।

जयवर्धन सिंह ने कलेक्टर किशोर कन्याल को मतदाता सूची 2025 के शुद्धिकरण के लिए ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही गुना के बाढ़ पीड़ितों को न्याय दिलाने, किसानों की फसल मुआवजा, फसल बीमा राशि, गौ माता की सेवा-सुरक्षा और स्मार्ट मीटर बंद कराने जैसे कई मुद्दों को लेकर भी ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में गुना के अलावा आरोन, राघौगढ़, बीनागंज, चांचौड़ा, मधुसूदनगढ़, बमौरी, कुंभराज और म्याना तहसीलों से हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

राहुल की तरह बुलेट पर सवार होकर आए जयवर्धन

PunjabKesari

वोट चोरी, किसान और बाढ़ पीड़ितों के मुद्दे पर आंदोलन करने आए जयवर्धन सिंह ने राहुल की तर्ज पर गुना में प्रवेश किया। कांग्रेस नेता एक बुलेट पर सवार हुए, जिसे बमोरी विधायक इंजी. ऋषि अग्रवाल चला रहे थे।

8 हजार करोड़ के स्मार्ट मीटर खरीदे

जयवर्धन सिंह ने बताया कि एक तरफ जनता मूलभूत समस्याओं से ग्रसित है, विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा सरकार ने 8 हजार करोड़ के स्मार्ट मीटर खरीदकर जनता पर थोप दिए हैं।

PunjabKesari

गाय और सनातन धर्म विरोधी है भाजपा

जयवर्धन सिंह ने भाजपा पर गौमाता और सनातन विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कमलनाथ की 15 महीनों की सरकार ने गांव-गांव गौशाला खोलने की योजना शुरु की थी। लेकिन भाजपा ने इस योजना को बंद कर दिया। अगर भाजपा में हिम्मत है और वे गाय हितैषी हैं तो यह योजना दोबारा चालू करे ।

भाजपा के दलाल कर रहे खाद की कालाबाजारी

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने किसानों के मुद्दों पर भी सरकार को घेरा है। जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाया है कि गुना जिले में पर्याप्त खाद आने के बावजूद किसान परेशान हो रहे हैं। भाजपा के दलाल खाद की दलाली में सक्रिय है। कांग्रेस ने सोसायटियों के जरिए खाद बंटवाई थी, लेकिन भाजपा ने अब 8 से 10 वितरण केंद्र ही खोले थे, जिससे किसानों को सीधे खाद न मिल सके।

PunjabKesari

मुआवजा में भी भ्रष्टाचार, पीड़ित नहीं चेहरे देखे गए

गुना में आई बाढ़ प्रभावितों के पीड़ितों की अनदेखी करते हुए कांग्रेस ने दावा किया है कि सरकार ने मुआवजा वितरण में भी भ्रष्टाचार किया है। मुआवजा ज्यादातर उन लोगों को दिए गए, जो सत्ता पक्ष से संबंधित थे। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता ने कोर्ट में जनहित याचिका भी दायर की। आरोप लगाया कि सरकार ने पीड़ितों को नहीं बल्कि चेहरे देखकर मुआवजा राशि का वितरण किया है। मुआवजा न के बराबर है।

 

मंत्री गोविंद सिंह को बताया सिंधिया का PA

PunjabKesari

जयवर्धन सिंह ने केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पीए कह दिया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस नेता बमौरी पहुंचे तब सिंधिया ने अपने पीए गोविंद सिंह को बमौरी भेजा था। वे भी वहां घूमकर करके वापस आ गए।

कांग्रेस पर बांके बिहारीजी की कृपा

आंदोलन के दौरान गुना में दोपहर तक धूप खिलने और बारिश नहीं होने को लेकर जयवर्धन बोले कि कांग्रेस पर बांके बिहारीजी की कृपा है। नहीं तो एक दिन पहले डोल ग्यारस पर भी गुना में झमाझम बारिश हो रही थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!