MP का ये फ्लाईओवर है खास! इसके नीचे 50 हजार पौधे, बास्केटबॉल कोर्ट, ओपन जिम और बच्चों के लिए है पार्क

Edited By meena, Updated: 22 Aug, 2025 06:02 PM

this flyover of mp is special it will be inaugurated on 23rd august

23 अगस्त 2025 को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्य प्रदेश को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं...

भोपाल : 23 अगस्त 2025 को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्य प्रदेश को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। जी हां 23 अगस्त प्रदेशवासियों के लिए बेहद खास रहेगा। इस दिन मध्य प्रदेश के सबसे बड़े और 1052 करोड़ रुपये की लागत से बने आधुनिक फ्लाईओवर का उद्घाटन होगा। 6.855 किलोमीटर लंबा यह एलिवेटेड कॉरिडोर जबलपुर को बेहतर यातायात व्यवस्था के साथ साथ महानगरीय पहचान देगा।

शहर की यातायात व्यवस्था होगी

जबलपुर शहर के मदनमहल से दमोह नाका तक बना यह फ्लाईओवर शहर के विकास में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 1052 करोड़ रुपये की लागत से बना 6.855 किलोमीटर लंबा यह एलिवेटेड कॉरिडोर प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर है। इससे शहर को महानगरीय पहचान मिलेगी।

फ्लाईओवर के ऊपर ब्रिज बने आकर्षक का केंद्र

यह फ्लाईओवर विशेषताओं से भरा पड़ा है। इसमें रेल मार्ग के ऊपर 192 मीटर लंबा सिंगल स्पान केबल स्टे ब्रिज (Single Span Cable Stayed Bridge) बना है। जो आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा, तीन बो-स्ट्रिंग ब्रिज भी बनाए गए हैं, जिनमें दो रानीताल और एक बलदेवबाग में हैं। ये सभी पुल स्टील से बने हैं और हर एक पुल की लंबाई लगभग 70 मीटर है। 

आधुनिक इंजीनियरिंग का शानदार नमूना

यह फ्लाईओवर आधुनिक इंजीनियरिंग का शानदार नमूना है। इसके निर्माण के समय पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा गया है। शहर को हरा भरा रखने और प्रदूषण कम करने के लिए फ्लाईओवर के नीचे 50 हजार पौधे लगाए गए हैं। शहरवासियों और यात्रियों की सुविधा के लिए 10 स्थानों पर दिशा सूचक बोर्ड लगाए गए हैं। इतना ही नहीं फ्लाईओवर के नीचे बास्केटबॉल कोर्ट, ओपन जिम और बच्चों का पार्क बनाया गया है।

मिनटों में तय होगी दूरी

इस फ्लाईओवर के शुरू होने से शहरवासियों और यात्रियों को यातायात में सुविधा मिलेगी। घंटों की दूरी मिनटों में तय होगी। पहले मदनमहल से दमोह नाका तक आधे घंटे से ज्यादा यानी 40-45 मिनट लगते थे, अब यह दूरी 6-8 मिनट में तय होगी। इससे समय और ईंधन की बचत होगी।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!