मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 25 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, मुख्यमंत्री साय बने साक्षी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Jun, 2026 10:34 AM

25 couples tied the knot in chief minister s kanya

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 25 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं विवाह समारोह के साक्षी बने और नवविवाहित जोड़ों को सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन के...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 25 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं विवाह समारोह के साक्षी बने और नवविवाहित जोड़ों को सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों की उपस्थिति रही। नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देने के लिए क्षेत्रीय विधायक, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता भी पहुंचे। विवाह समारोह में सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में संपन्न कराई गईं। पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। परिवारजनों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में वर-वधु ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे बेटियों के विवाह में आने वाली आर्थिक परेशानियों को कम करने में सहायता मिलती है। योजना के माध्यम से सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिल रहा है।

समारोह के अंत में नवविवाहित जोड़ों को शासन की ओर से प्रदत्त सामग्री और उपहार भेंट किए गए। आयोजन के सफल संचालन में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उल्लास और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!