मंदसौर में कोरोना के 3 नए मामले, कुल संख्या हुई 54

Edited By meena, Updated: 12 May, 2020 01:00 PM

3 new cases of corona in mandsaur total number 54

मंदसौर जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को प्राप्त हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कोरोना के तीन नए मरीज सामने आए हैं। सभी तीनों नए मामले पहले से ही कंटेंटमेंट घोषित एरिया गुदरी इलाके के ही है। इसके साथ ही जिले में कोरोना...

मंदसौर(प्रीत शर्मा): मंदसौर जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को प्राप्त हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कोरोना के तीन नए मरीज सामने आए हैं। सभी तीनों नए मामले पहले से ही कंटेंटमेंट घोषित एरिया गुदरी इलाके के ही है। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है।

PunjabKesari

जिला पंचायत सीईओ ऋषव गुप्ता से मिली जानकारी के मुताबिक जिले भर से सभी 35 सेंपल की स्टेटस रिपोर्ट सोमवार शाम को प्राप्त हुई है। इन 35 सेंपल में 3 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। जिसमें 1 महिला, 1 पुरुष और 1 बच्ची शामिल है। यह सभी मरीज पुराने कंटेन्मेंट क्षेत्र गुदरीतोड़ा इलाके के ही है और पूर्व में कोरोना से मृत हुए बुजुर्ग साबिर हुसैन के संपर्क में आये थे। फिलहाल प्राप्त हुई रिपोर्ट में अच्छी खबर यह भी है कि इन 35 सेंपल की स्टेटस रिपोर्ट में 29 कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। तो वहीं 1 सेंपल रिजेक्ट हुआ है। साथ ही 2 सेंपल की जांच होना अब भी बाकी हैं। इनके कल तक आने की उम्मीद है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!