सागर में पंडाल पर गिरी दीवार, 9 बच्चों की मौत से दहल गया MP, शिवलिंग निर्माण के वक्त हुआ ये दर्दनाक हादसा

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Aug, 2024 01:18 PM

8 children died due to wall falling into the ocean

सागर जिले में शाहपुर में दीवार गिरने से रविवार को आठ बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शाहपुर में दीवार गिरने से रविवार को 9 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है,आपको बता दें की हरदौल मंदिर में भागवत कथा का आयोजन चल रहा है, सावन के महीने में यहां सुबह से शिवलिंग बनाए जा रहे थे। रविवार को शिवलिंग बनाने के लिए 8 से 14 साल के बच्चे भी बड़ी संख्या में यहां पर पहुंचे थे।

PunjabKesariजिस जगह पर बैठकर बच्चे शिवलिंग बना रहे थे वहां पर अचानक मकान की दीवार गिर गई। बताया जा रहा है कि मकान काफी साल पुराना है सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया गया। मकान की दीवार गिरने से बच्चे उसके नीचे दब गए थे और चीख पुकार मच गई।

PunjabKesariदीवार का मलवा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया। जब तक मकान की दीवार के नीचे दबे हुए बच्चों को बाहर निकाला गया तब तक काफी देर हो चुकी थी और 9 बच्चों की सांस थम गई थी, गंभीर घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!