झूले का फंदा लगने से 8 साल के मासूम की मौत, अमरूद के पेड़ पर रस्सी में लिपटा मिला शव

Edited By meena, Updated: 13 Sep, 2024 06:40 PM

8 year old innocent dies after getting entangled in a swing

छतरपुर के  लवकुशनगर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां वार्ड नंबर 02 सोनी आरामशीन के पास रहने वाले नामदेव परिवार के एक बच्चे की झूला झूलते...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर के  लवकुशनगर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां वार्ड नंबर 02 सोनी आरामशीन के पास रहने वाले नामदेव परिवार के एक बच्चे की झूला झूलते समय अचानक रस्सी गले में फंदा लगने के कारण मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पुरुषोत्तम नामदेव का सबसे छोटा वाला पुत्र तारुष नामदेव उम्र करीब 8 वर्ष जो रोजाना की तरह स्कूल से पढ़ कर घर आया और अपने घर के बगल में छोटे से अमरुद के पेड़ में रस्सी डालकर झूला झूलने लगा।

PunjabKesari

अचानक रस्सी का उसके गले में फंदा लग गया जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसको तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर न मिलने के कारण बीएमओ आवास में पहुंचे बच्चे को डॉ एसपी शाक्यवार ने देखा और मृत घोषित कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!