शादी में खाना खाने के बाद एक साथ 80 लोग बीमार

Edited By meena, Updated: 30 Jun, 2020 12:26 PM

80 people sick after eating food in marriage

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद 80 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसका कारण फूड प्वाइजनिंग बताया जा रहा है। इनमें से 15 से 20 मरीज गंभीर बताए जा रहे हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद सभी को  जिला अस्पताल में भर्ती कराया...

गुना(दिलीप श्रीवास्तव): मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद 80 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसका कारण फूड प्वाइजनिंग बताया जा रहा है। इनमें से 15 से 20 मरीज गंभीर बताए जा रहे हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद सभी को  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, गुना जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी में एक शादी में शामिल लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि शादी में खाना खाने के बाद 80 लोगों को उल्टी दस्त और घबराहट होने लगी। आनन फानन में सभी को जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स की पूरी टीम मरीजों के देखने में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!