Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 May, 2026 01:39 PM

ग्वालियर (अंकुर): ग्वालियर शहर में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में प्रस्तावित ऋषि गालव विश्वविद्यालय के भूमिपूजन समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। 4 मई को शीतला माता मंदिर, शिवपुरी लिंक रोड पर आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम...
ग्वालियर (अंकुर): ग्वालियर शहर में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में प्रस्तावित ऋषि गालव विश्वविद्यालय के भूमिपूजन समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। 4 मई को शीतला माता मंदिर, शिवपुरी लिंक रोड पर आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम को लेकर मध्य भारत शिक्षा समिति, ग्वालियर के पदाधिकारियो ने बताया कि कार्यक्रम सुबह साढे 9 बजे शुरु होगा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ-साथ उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार और जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट मौजूद रहेंगे। जबकि ऋषि गालव विश्वविधालय का मार्ग प्रशस्त करने वाले मध्य भारत शिक्षा समिति के मार्गदर्शक सुरेश सोनी अखिल भारतीय कार्यकारणी राष्ट्रीय स्वंयम सेवक संघ मुख्य वक्ता के रूप मे मौजूद रहेंगे। इस परियोजना में 110 करोड़ रुपए व्यय होने का अनुमान है।