Edited By meena, Updated: 01 Oct, 2023 02:05 PM

इंदौर के महू मंडलेश्वर रोड पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां पिकनिक मनाने जा रहे स्कूली बच्चों की बस पलट गई
इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के महू मंडलेश्वर रोड पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां पिकनिक मनाने जा रहे स्कूली बच्चों की बस पलट गई। हादसे में 15 से अधिक बच्चे घायल हो गए। एक बच्चे का हाथ कट कर अलग हो गया। जिसे महू के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं चार से पांच बच्चे गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।

दर्दनाक हादसा महू मंडलेश्वर रोड पर जाम गेट के समीप घाट पर हुआ। जानकारी के अनुसार, नव आदर्श विद्या निकेतन स्कूल इंदौर के बच्चे 7 बसों में सवार होकर पिकनिक मनाने महेश्वर जा रहे थे, इसी दौरान जाम गेट के घाट पर एक बस मोड पर असंतुलित होकर पलट गई।
लोगों ने बताया कि जहां हादसा हुआ। वहां पास में खाई भी थी गनीमत यह रही कि बस खाई में नहीं गिरी। बस में करीब 25 बच्चे सवार थे। बस हादसे में घायल 12 बच्चों का इलाज महू के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। हादसे में चार महिला शिक्षक भी घायल हुई हैं जिनका इलाज महू सिविल अस्पताल में किया जा रहा है।