रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हड़कंप,अचानक हास्पिटल की छत से कूदने लगी युवती,अटक गई सबकी सांसें

Edited By Desh sharma, Updated: 08 Oct, 2025 06:36 PM

a commotion erupts at rewa s super specialty hospital

रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शाम करीब 4 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने अस्पताल की छत  से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवती के इस कदम से वहां पर हड़कंप मच गया।

रीवा (गोविंद सिंह): रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शाम करीब 4 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने अस्पताल की छत  से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवती के इस कदम से वहां पर हड़कंप मच गया। छात्रा काफी हल्ला कर रही थी और अस्पताल में अफरी –तफरी मचा दी।

PunjabKesari

लेकन गनीमत रही कि समय रहते अस्पताल की महिला गार्ड ने उसे पकड़ लिया और नीचे सुरक्षित उतार लिया। इस तत्परता के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। युवती अस्पताल की छत पर बैठी देखी जा सकती है। काफी लोग उसको पकड़कर नीचे लाए लेकिन वो हल्ला मचाती रही ।

PunjabKesari

फिलहाल युवती को अस्पताल प्रशासन ने अपनी निगरानी में लिया है और कूदने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अचानक हुए इस कांड से कुछ समय के लिए हास्पिटल में माहौल काफी हलचल वाला रहा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!