चौथी मंजिल से कूदी युवती, आत्महत्या के राज खोलेगा Mobile

Edited By meena, Updated: 25 Jul, 2024 12:38 PM

a girl jumped from the fourth floor while talking on the phone

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवती ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली...

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवती ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती ने मोबाइल फोन पर बात करने के बाद अचानक छलांग लगा दी। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस युवती के मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

PunjabKesari

आत्महत्या का सनसनीखेज मामला भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र की ई-4 कालोनी का है। जहां अनीषा ओसवाल ने बंगले की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। अनीषा खंडवा की रहने वाली है और ई-4 अरेरा कालोनी में बंगले की केयर टेकर और बंगले मालिक के बच्चों की देख-रेख करती थी। वह बंगले की चौथी मंजिल पर फोन पर किसी से बात कर रही थी तभी अचानक उसने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!