बागेश्वरधाम बाबा की पद यात्रा के चलते सघन चेकिंग अभियान, पुलिस ने छुरा लिए युवक को पकड़ा..

Edited By meena, Updated: 21 Nov, 2024 04:20 PM

a knife was found from a youth during the pilgrimage to bageshwar baba

छतरपुर शहर के स्थानीय चौबे तिराहा पर ट्रैफिक पुलिस की सजगता से छुरा लिए युवक को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर शहर के स्थानीय चौबे तिराहा पर ट्रैफिक पुलिस की सजगता से छुरा लिए युवक को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पकड़े गए युवक ने ट्रैफिक आरक्षक रामविशाल से गाली गलौज भी की। तभी रामविशाल की मदद के लिए बिना देरी किए ट्रैफिक आरक्षक सुरेंद्र सिंह मौके पर आए और उक्त छुरा लिए युवक को पकड़ लिया।

PunjabKesari

उक्त दोनों ही ट्रैफिक आरक्षकों ने पकड़े गए युवक को छुरा सहित सिविल लाइन थाने की रक्षक मोबाइल के सुपुर्द किया। पकड़े गए युवक के अन्य साथी मौके से भाग गए। पकड़ा गया युवक छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस की सजगता का प्रत्यक्षदर्शी मुक्तकंठ से सराहना कर रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!