आंगनबाड़ी केंद्र के पास लगी भीषण आग, बच्चों समेत कार्यकर्ता थे मौजूद; बाल-बाल बची जान

Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Apr, 2026 03:30 PM

a massive fire broke out near an anganwadi centre with children and workers pre

सीधीः सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारगंज स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के पास मंगलवार को अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में भवन के तीनों ओर लपटें फैल गईं और...

सीधीः सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारगंज स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के पास मंगलवार को अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में भवन के तीनों ओर लपटें फैल गईं और बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया।

घटना मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे की बताई गई है। आंगनवाड़ी केंद्र में अचानक आग लग गई। केंद्र में 7 छोटे बच्चे और एक कार्यकर्ता उर्मिला द्विवेदी मौजूद थीं। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उर्मिला द्विवेदी ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और उनके घरों तक पहुंचाया। उनकी इस सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और सभी बच्चों की जान बाल-बाल बच गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल साबित हुआ। देखते ही देखते लपटें और तेज हो गईं और आग जंगल की ओर बढ़ने लगी, जिससे खतरा और बढ़ गया।

सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके साथ ही डायल 112 और 108 की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। ग्रामीणों के सहयोग से लगातार प्रयास जारी हैं, लेकिन डेढ़ घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आग पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी थी।

थाना प्रभारी रामपुर नैकिन सुधांशु तिवारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड सहित सभी आवश्यक सेवाओं को मौके पर भेज दिया गया है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

   
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!