Edited By Himansh sharma, Updated: 23 Jun, 2025 11:47 AM

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के ग्राम केरपानी में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया।
बुरहानपुर। (राजवीर राठौर): मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के ग्राम केरपानी में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के रमेश विष्णु (45) किसान के खेत के कुएं में गिरे सूअर को बचाने रस्सी के सहारे कुएं में उतरे थे।
अचानक रस्सी टूटने से रमेश गहरे कुएं में गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।
लेकिन 12 घंटे बीत जाने के बावजूद कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह 6 बजे से घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। प्रशासन की लापरवाही को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूअर अभी भी जिंदा है।