इंदौर के इस पुलिस स्टेशन में लगा मॉडिफाई साइलेंसर का अंबार, पुलिस कमिश्नर के आदेश पर सख्त कार्रवाई

Edited By meena, Updated: 05 Nov, 2024 05:53 PM

a pile of modified silencers was found in this police station of indore

इंदौर के नवागत पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के आदेश के बाद से शहर में यातायात को सुधारने और नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर के नवागत पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के आदेश के बाद से शहर में यातायात को सुधारने और नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत इंदौर पुलिस ने इन दिनों बाइक पर मॉडिफाई साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज कर दी है। लगातार पुलिस शहर के विभिन्न चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर गाड़ियों की जांच कर रही है। ऐसे में कई मॉडिफाई साइलेंसर को पुलिस ने जब्त किया है।

PunjabKesari

इस कार्रवाई के बाद इंदौर के यातायात थाने पर मॉडिफाई साइलेंसर का अंबार लग चुका है। इन मॉडिफाई साइलेंसर की आवाज से आम लोगों को काफी परेशानी होती है। साथ ही इस तरज की आवाजें कई बार जानलेवा भी साबित होती है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने साफ किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!