बारिश के बीच बड़ा हादसा: छतरपुर जेल में कैदी को लगा बिजली का झटका

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Aug, 2025 12:48 PM

a prisoner got an electric shock in chhatarpur jail

छतरपुर में हुई बारिश के दौरान जिला जेल में बंद एक कैदी को आकाशीय बिजली का झटका लगने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई

छतरपुर। (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के छतरपुर में हुई बारिश के दौरान जिला जेल में बंद एक कैदी को आकाशीय बिजली का झटका लगने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे फौरन जिला अस्पताल लाना पड़ा। हालांकि समय पर उपचार मिल जाने के कारण कैदी की हालत में सुधार है। 

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 8 बजे बारिश के दौरान मेघ गर्जना के साथ ही तेज चमक हुई और तभी जेल में बंद कैदी मुकीम पुत्र अनवर उम्र 20 वर्ष निवासी सबनीगर मोहल्ला छतरपुर झटका खाकर जमीन पर गिर गया। 

जिला जेल में पदस्थ आरक्षक ज्ञान सिंह तुरंत मुकीम को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए, जहां कैदी वार्ड में डॉ. ऋषि द्विवेदी द्वारा उसका इलाज किया गया। डॉ. द्विवेदी ने बताया कि इलाज के बाद कैदी की हालत में सुधार है। एहतियात के तौर पर कैदी को अभी अस्पताल में ही रखा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!