पानी गर्म करने वाली रॉड से लगा करंट,महिला की दर्दनाक मौत

Edited By Himansh sharma, Updated: 06 Dec, 2024 12:25 PM

a woman got electrocuted to death in bhopal

भोपाल जिले में पानी गर्म करने वाली रॉड से एक महिला को करंट लग गया

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में पानी गर्म करने वाली रॉड से एक महिला को करंट लग गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। पानी गर्म करते समय 35 साल की महिला करंट की चपेट में आ गई। जिस समय यह घटना हुई, उस समय महिला का पति काम पर गया हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि मृतिका रॉड से पानी गर्म कर रही थी और अचानक उसको करंट लग गया।

 हादसे के समय महिला के ससुर भी घर पर ही मौजूद थे। उन्हें कमरे के अंदर से कुछ जलने की दुर्गन्ध आई उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खुला था। उन्होंने तत्काल अपने बेटे को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद घर का दरवाजा तोड़ा गया। लेकिन महिला अंदर बेसुध अवस्था में पड़ी हुई थी। महिला को अस्पताल ले जाया गया यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!