Edited By meena, Updated: 20 Aug, 2022 05:11 PM

इंदौर में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में नहाने से दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों बच्चों के शवों को बरामद किया है। दोनों ही बच्चे 14 और 16 साल के नाबालिग है। मृतकों के परिजनों को जानकारी देने के...
इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में नहाने से दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों बच्चों के शवों को बरामद किया है। दोनों ही बच्चे 14 और 16 साल के नाबालिग है। मृतकों के परिजनों को जानकारी देने के बाद शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र के सुपर कॉरिडोर का है। जहां बारिश के पानी से गड्ढे में पानी भर जाने के बाद दो नाबालिग बच्चे स्कूल से छुट्टी कर नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए गड्ढे में इतना गहरा पानी था कि दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने के कारण दोनों ही बच्चों की मौत हो गई। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों बच्चों के शवों को बरामद किया है।

मृतकों की पहचान अभिषेक निवासी बाणगंगा उम्र 14 वर्ष साहिल निवासी बाणगंगा उम्र 16 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की जानकारी दोनों ही बच्चों के परिजनों को दी गई मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयानों के आधार पर पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।