transfer police officer: छतरपुर के नये एसपी बने अमित सांघी, ललित शाक्यवार को बनाया गया छतरपुर रेंज का नया डीआईजी

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 27 Mar, 2023 11:26 AM

amit sanghi appointed new sp and lalit shakyawar new dig of chhatarpur

पुलिस अधिकारियों के तबादले के इस क्रम में अमित सांघी को छतरपुर का नया एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं ललित शाक्यवार को छतरपुर रेंज के डीआईजी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है।

छतरपुर (राजेश चौरसिया): हाल ही में राज्य शासन ने आधा सैकड़ा से ज्यादा भारतीय पुलिस सेना के अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया है। इस फेरबदल में छतरपुर जिला भी शामिल है। राज्य शासन द्वारा जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक वर्तमान में छतरपुर जिले के एसपी सचिन शर्मा को स्थानांतरित कर उन्हें उज्जैन की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि अमित सांघी को छतरपुर का एसपी बनाया गया है। इसके साथ ही छतरपुर रेंज के नए डीआईजी के रूप में ललित शाक्यवार को पदस्थत किया गया है, जो वर्तमान में उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल थे।

बेहतरीन आर्टिस्ट भी हैं एसपी ललित शाक्यवार 

ललित शाक्यवार पूर्व में छतरपुर जिले के पुलिस अधीक्षक भी रह चुके हैं। ललित शाक्यवार IPS के साथ बेहतरीन आर्टिस्ट भी हैं जो कूची से कैनवास पर रंग बिखेरकर अद्भुत कलाकृतियां बनाते हैं। इनकी बनाई कलाकृतियों, पेंटिंग्स को बेहतर मुकाम मिला है इनकी एग्जीबिशन भी लग चुकी है

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!