बागेश्वर धाम में फिर बड़ा हादसा ! ढाबे की दीवार गिरने से 1 की मौत, कई घायल

Edited By meena, Updated: 08 Jul, 2025 11:39 AM

another big accident in bageshwar dham 1 dead

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के पास ढाबे की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के पास ढाबे की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 10 लोग घायल हुए हैं। घटना मंगलवार सुबह करीब 3 बजे की है। जहां बारिश के चलते ढाबे की दीवार गिरने से मलबे में दबने से उत्तर प्रदेश निवासी महिला श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि 10 घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बागेश्वर धाम में यह एक हफ्ते में दूसरा हादसा है। इससे पहले 3 जुलाई को भी धाम परिसर में टेंट गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।

PunjabKesari

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक महिला की पहचान अनीता देवी खरवार (40) पत्नी राजू के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के अदलहाट गांव की रहने वाली थी। परिजनो ने बताया कि वे धर्मशाला में सो रहे थे, अचानक दीवार भरभराकर उनके ऊपर आ गिरी।

PunjabKesari

5 दिन पहले भी बागेश्वर धाम परिसर में टेंट गिर गया था। जिससे एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी जबकि भगदड़ में 8 लोग घायल हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि दीवार गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। उन्हें हर संभव इलाज दिया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!