खंडवा कुएं हादसे के मृतकों के परिजनों से मिले अरुण यादव, बोले- 2-2 लाख, बेहद कम सरकार 50-50 लाख रुपए की राशि दे
Edited By meena, Updated: 05 Apr, 2025 08:35 PM

कुएं की सफाई के दौरान जान गंवाने वाले 8 लोगों के परिजनों से मिलने पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव शनिवार को खंडवा...
खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : कुएं की सफाई के दौरान जान गंवाने वाले 8 लोगों के परिजनों से मिलने पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव शनिवार को खंडवा के कोंडावद गांव पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और घटना को लेकर दुख व्यक्त किया। इस दौरान अरुण यादव के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने हादसे पर दुःख जताते हुए कहा कि जो पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि चार लाख रुपए दी जा रही है वह बेहद कम राशि है। हम मांग करते हैं सरकार पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए राहत राशि दे। इसके लिए मैं खुद मुख्यमंत्री से बात करूंगा। यह बेहद दुखद घटना है।

बता दें कि खंडवा के कोंडावद गांव में दो दिन पूर्व में कुएं की सफाई के दौरान 8 लोगों की मौत हो गई थी। घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने भी दुःख जताया था और पीड़ित परिवारों को चार लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।
Related Story

अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरी कार, 1 की मौत, 2 गंभीर घायल

नीमच में घर में मिला अधेड़ का शव, फैली सनसनी, 45 लाख रुपए और मोबाइल गायब

सिवनी में दर्दनाक हादसा, कुएं की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की मौत

भोपाल पुलिस ने लाखों रुपए की लूट का किया खुलासा, ड्राइवर निकला मास्टर माइंड

कुएं में मिली 17 साल की लड़की की लाश, फैली सनसनी

डिजिटल हो रहे हैं मध्यप्रदेश के जंगल, 35 लाख लोगों को मिला आजीविका का साधन

नदियों में उफ़ान मौत का पैग़ाम, एक की लाश मिली, 2 लोग लापता

कुएं में उतरे 5 लोगों की जहरीली गैस से मौत, गाय को निकालने के दौरान हुआ हादसा

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस विभाग को केन्द्र सरकार से मिला सम्मान, CM यादव ने...

मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर की अचानक बिगड़ी तबीयत, पिता से मिलने सीमा यादव पहुंची सुल्तानपुर...