खाद के लिए किसानों में घमासान, MP में वितरण केंद्र पर चले लात-घूंसे, सुबह से लगी थी लंबी लाइन

Edited By Himansh sharma, Updated: 14 Aug, 2026 04:52 PM

ashoknagar fertilizer center turns chaotic farmers clash over queue

जिले में खाद की किल्लत और वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों की परेशानी अब सड़क से लेकर वितरण केंद्रों तक नजर आने लगी है।

अशोकनगर। जिले में खाद की किल्लत और वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों की परेशानी अब सड़क से लेकर वितरण केंद्रों तक नजर आने लगी है। शुक्रवार को डबल लॉक खाद वितरण केंद्र पर उस समय हंगामा मच गया, जब लाइन में आगे लगने को लेकर किसानों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हुई और मामला लात-घूंसों तक पहुंच गया। मारपीट के चलते कुछ देर के लिए केंद्र परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

बताया जा रहा है कि खाद लेने के लिए किसान तड़के करीब पांच बजे से ही केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह होते-होते केंद्र के बाहर लंबी कतार लग गई। भीड़ लगातार बढ़ती रही और वितरण व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया। कई किसान घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

इसी बीच लाइन में आगे लगने को लेकर कुछ किसानों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और किसानों के बीच धक्का-मुक्की के बाद मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

माइक से लगातार दी जा रही थी सूचना

केंद्र पर किसानों को माइक के जरिए लगातार सूचना दी जा रही थी कि केवल सुबह से मौजूद किसानों को ही खाद का वितरण किया जाएगा। बाद में पहुंचने वाले किसानों को खाद नहीं मिलने की बात भी कही जा रही थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसान केंद्र पर जमा रहे। लंबी कतार और बढ़ती भीड़ के कारण व्यवस्था संभालना चुनौती बन गई।

निजी दुकानों पर ज्यादा कीमत का आरोप

खाद की कीमत को लेकर भी किसानों में नाराजगी दिखाई दी। किसानों के बीच चर्चा रही कि निजी विक्रेताओं के यहां निर्धारित कीमत से अधिक दाम पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में किसान सरकारी डबल लॉक केंद्र को अपेक्षाकृत सस्ता और भरोसेमंद विकल्प मानकर बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।

खाद की मांग और सीमित उपलब्धता के बीच बढ़ती भीड़ ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। वितरण केंद्र पर हुई मारपीट की घटना ने एक बार फिर खाद वितरण व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों को सामने ला दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!