मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में अब मिलेगी 25 लाख रु तक की सहायता, बघेल सरकार ने जारी किया आदेश

Edited By meena, Updated: 22 Sep, 2023 02:08 PM

baghel government increased the assistance of cm health

छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में मिलने वाली राशि में एक बड़ी बढ़ोतरी की है...

रायपुर (सत्येंद्र शर्मा) : छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में मिलने वाली राशि में एक बड़ी बढ़ोतरी की है। अब इस योजना के अंतर्गत राज्य के पात्र परिवारों को 25 लाख रुपए तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। पूर्व में इस योजना के तहत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को अधिकतम 20 लाख रुपए तक की राशि दी जाती थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने विधानसभा के विगत मानसून सत्र में अनुपूरक बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि को 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री बघेल (CM Bhupesh Baghel) की इस घोषणा के अनुपालन में राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव द्वारा अनुमोदन के बाद सहायता राशि 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए करने की प्रशासकीय मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!