Bengal Assembly Election 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बंगालवासियों से की वोट की अपील

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Apr, 2026 08:41 AM

bengal assembly election 2026

भोपालः पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Elections) के पहले चरण में राज्य की 152 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इसी बीच एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर सभी बंगालवासियों से मतदान करने की...

भोपालः पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Elections) के पहले चरण में राज्य की 152 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इसी बीच एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर सभी बंगालवासियों से मतदान करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर लिखा,"चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और मतदान आपका अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। आज पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान में सभी मतदाता अपने राज्य की प्रगति और बेहतर नागरिक जीवन के लिए अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। भ्रष्टाचार, शोषण व अत्याचार का समूल नष्ट करने के साथ घुसपैठियों और अपराधियों से मुक्त पश्चिम बंगाल के लिए आज राष्ट्रवादी सरकार चुनने का संकल्प लेकर मतदान करें। आपका एक-एक वोट जब माताओं-बहनों की सुरक्षा के लिए होगा, तभी पश्चिम बंगाल में सुशासन का नया सबेरा होगा।"

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया और शाम छह बजे तक चलेगा। राज्य में पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए 16 जिलों की 152 सीटों के लिए 44,378 मतदान केन्द्र बनाए गए है। इन सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह से मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने के लिए पहुंचने शुरू हो गए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!