डबरा में सुरेश राजे के विरोध की गूंज पहुंची भोपाल, संजय शुर्मा बोले- इनकी कुरीतियों से कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ी

Edited By meena, Updated: 25 Sep, 2022 01:19 PM

bhopal reaches bhopal in dabra resisting suresh raje

डबरा में हुए विधानसभा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए विधायक पद के उम्मीदवार सुरेश राजे को वरिष्ठ नेतृत्व से टिकट दिलवा कर उन्हें जितवाया और विधानसभा भेजा यहां तक तो ठीक है लेकिन अब जो सुरेश...

डबरा(भरत रावत): डबरा में हुए विधानसभा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए विधायक पद के उम्मीदवार सुरेश राजे को वरिष्ठ नेतृत्व से टिकट दिलवा कर उन्हें जितवाया और विधानसभा भेजा यहां तक तो ठीक है लेकिन अब जो सुरेश राजे के समर्थक माने जाते थे, वही आज सुरेश राजे के विरोध में स्वर निकाल रहे हैं। विधायक सुरेश राजे का विरोध की गूंज शहर की गलियों और चौराहों से निकलकर अब भोपाल तक पहुंच गई है। हाल ही में कांग्रेस का 20 सदस्यीय दल भोपाल गया था जो प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से मिला जहां उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में सुरेश राजे का टिकट काटकर दूसरे प्रत्याशी को देने का आग्रह वरिष्ठ नेतृत्व किया है।

PunjabKesari

कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी का खुलासा प्रतिदिन देखने को मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन हो या अन्य आयोजन वहां कांग्रेस में गुटबाजी देखने को मिल रही है। ऐसा ही मामला गत दिवस राशन घोटाले के विरोध में 4 घंटे चले विरोध प्रदर्शन के दौरान गुटबाजी सामने आई जिसमें कांग्रेसी विधायक सुरेश राजे का विरोध कर रहे लोग उस धरना प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए।

PunjabKesari

जब इस संबंध में धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक से गुटबाजी के बारे में पूछा तो उनका साफ तौर पर कहना था कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। यह व्यक्तियों की अभिव्यक्ति है जो सभी गुटों में चलती है। कुछ लोग हैं जो इस तरह की विरोध की अभिव्यक्ति अपना रहे हैं।

PunjabKesari

वही जब रसोई गैस डीजल महंगाई आदि के विरोध में महिला कांग्रेस का धरना प्रदर्शन चल रहा था उस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय शर्मा ने विधायक सुरेश राजे को अपना नेता मानने से इनकार कर दिया और कहने लगे हम उन्हें अपना नेता नहीं मानते हम वरिष्ठ नेतृत्व को इनका टिकट काटने के लिए आग्रह कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता संजय शर्मा का कहना है कि विधायक सुरेश राजे डबरा का विकास नहीं कर रहे हैं। उनकी कुरीतियों के कारण कांग्रेस में गुटबाजी का प्रमुख कारण है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!