भोपाल के प्रधान आरक्षक की संदिग्ध मौत, छुट्टी पर घर आया था जवान; पुलिस विभाग में शोक का माहौल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Apr, 2026 09:50 AM

bhopal s head constable dies under suspicious circumstances

भिण्डः मध्यप्रदेश के भिण्ड कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी और भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक उमेश दौहरे (36) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह 14 अप्रैल को अवकाश लेकर अपने गृह नगर भिण्ड आया था।

भिण्डः मध्यप्रदेश के भिण्ड कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी और भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक उमेश दौहरे (36) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह 14 अप्रैल को अवकाश लेकर अपने गृह नगर भिण्ड आया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार रात वह गीता भवन गली स्थित अपनी एक परिचित महिला मित्र के घर गया था। वहीं से उसने एक परिचित को फोन कर अपनी तबीयत खराब होने की सूचना दी। कुछ देर बाद वह गीता भवन गली में अचेत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे जिला अस्पताल भिण्ड ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार उमेश दौहरे लगभग 15 वर्षों से सेवा में था और भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ था।

घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र सेंगर ने बताया कि मामला प्रथम द्दष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमाटर्म कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमाटर्म रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!